Wednesday, October 21st, 2026

बोर्ड ने दी मंजूरी: लखनऊ में गोमतीनगर से डुप्लीकेट पुष्पक, वैष्णो देवी और कामाख्या के लिए ट्रेन 

 लखनऊ 
लखनऊ में गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए डुप्लीकेट पुष्पक ट्रेन चलेगी। ताकि लखनऊ जंक्शन से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में भीड़ कम हो सके। इससे गोमतीनगर, फैजाबाद रोड, इंदिरानगर, महानगर इलाकों के लोगों को ट्रेन पकड़ने चारबाग नहीं जाना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड ने गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से मुंबई समेत वैष्णोदेवी और कामाख्या के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी है। इसी महीने से ट्रेन का संचालन शुरू होगा। 

पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम डॉ. मोनिक अग्निहोत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें और यात्रियों के दबाव को कम करने के मकसद से प्रस्ताव पर मंजूरी मिली है। इन ट्रेनों का संचालन इसी महीने से शुरू होगा। रेलवे बोर्ड से तारीख का नोटिफिकेशन जारी होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। इसके पहले ट्रेनों के संचालन को लेकर सभी विभागों को दिशा निर्देश भेज दिए गए हैं।   
 
गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को वर्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित होगा। विकास की रफ्तार में बड़ी-बड़ी बाधाएं सामने आने के बावजूद डीआरएम के प्रयास से सभी बाधाओं को शांतिपूर्ण तरीके से दूर किया गया। यह जानकारी देते हुए पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि स्टेशन परिसर में स्थापित 36 साल पुराना आश्रम हटाया गया। जहां बिना विरोध लोगों के साथ देने से यह काम संभव हुआ। 

 

#बोर्ड ने दी मंजूरी

Source : Agency

पाठको की राय