Wednesday, October 21st, 2026

BMW ने पावरफुल सेडान कार भारत में की लॉन्च

नई दिल्ली

जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी BMW ने भारतीय बाजार में अपनी मशहूर परफॉर्मेंस सेडान कार M5 Competition के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस कार की शुरुआती कीमत 1.62 करोड़ रुपये तय की गई है। कंपनी इस कार को इंडियन मार्केट में कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से लाया जा रहा है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।


नई BMW M5 में कंपनी ने वी8 ट्वीन पावर इंजन का प्रयोग किया है जो कि इस कार को 625 hp की दमदार पावर और 750 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। ये इंजन 8 स्पीड एम स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है। इसमें स्टीयरिंग व्हील पर शिफ्ट पैडल्स भी दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये कार महज 3.3 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।


इस कार में तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं जिसमें रोड, स्पोर्ट और ट्रैक शामिल हैं। जिसे सेंटर कंसोल में दिए गए M मोड सेलेक्टर से चुना जा सकता है। कार के भीतर 12.3 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और दूसरा 12.-3 इंच का सेंटर डिस्प्ले बीएमडब्ल्यू एम5 कॉम्पिटिशन के केबिन को बेहतर बनाता है। इसमें बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 के साथ दिया गया है जिसमें 3डी नेविगेशन भी शामिल है।

 

#BMW

Source : Agency

पाठको की राय