Friday, October 23rd, 2026

BMC का इस बार पॉल्यूशन पर विशेष फोकस

भोपाल  
भोपाल नगर निगम का 2022-23 का बजट तीसरी बार बिना नेतागिरी के 30 मार्च को पास हो सकता है। विभागीय सूत्रों से मिले संकेत के अनुसार मंगलवार को बीएमसी बजट आ सकता है। यह करीब 32 हजार करोड़ के आसपास रहेगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में इस बार बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा। निगम के फाइनेंस अफसरों ने बजट में बैक फॉरवर्ड चीजों को बहुत कम स्थान दिया है। जानकारों की माने तो बीएमसी के नए बजट में इस बार सबसे ज्यादा जोर राजधानी को प्रदूषण मुक्त रखने पर दिया गया है। यह काम स्वच्छ भारत मिशन के तहत करवाए जाएंगे। इस संबंध में वित्तीय अधिकारी और अन्य आला अधिकारी बजट को प्रस्तुत करने की अलग-अलग तारीख बता रहे हैं।

इसमें रोड साइट कार्नर, फुटपाथ, पथवे, रोड साइड ग्रिनरी को खासतौर पर शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ कोह फिजा स्थित महापौर के वर्षों पुराने बंगले को तोड़कर वहां जी प्लस 4 आवासीय बिल्डिंग बनाई जाएगी। शहर में अंधेरी सड़कों पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ को ध्यान में रखकर सड़कों पर बड़े पैमान में स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। ताकि महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ पर अंकुश लग सके। पर्यावरण को ध्यान में रखकर 10 हजार स्वायर फीट में मियांबाकी पार्क डवलप किया जाएगा। हेरीटेज पर विशेष ध्यान दिया गया है। पुनस्थापना की योजनाएं बजट में शामिल की गई हैं।  वहीं झीलों की नगरी कही जाने वाली राजधानी में तालाबों के संरक्षण के लिए तालाबों की सीमा का निर्धारण मुनारे लगाकर की जाएगी।

 

#BMC

Source : Agency

पाठको की राय