सुपेबेड़ा में किडनी के 11 मरीजों का लिया गया ब्लड सैम्पल
गरियाबंद
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसारगर के निदेर्शानुसार जिले के सुदूर अंचल विकासखण्ड देवभोग के किडनी रोग से प्रभावित ग्राम सुपेबेड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से किडनी मरीजों का जांच, उपचार, परामर्श एवं किडनी संबंधी बिमारियों के प्रति लोगों में जनजागरूकता एवं इनसे बचाव के उपाय की जानकारी दी गई।
डॉ. एन. आर. नवरत्न, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शिविर में आये मरीजों को किडनी बीमारी से संबंधित जागरूकता लाते हुए इसके रोकथाम एवं बचाव के उपाय तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कैंप में जिला मेडिकल बोर्ड के नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा कुल 11, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ द्वारा कुल 02, मुख स्वास्थ्य संबंधी कुल 02 तथा अन्य रोग संबंधी मरीजों का जांच-उपचार किया गया। साथ ही शिविर मे आये 08 वयोवृद्ध मरीजों को वॉकिंग स्टिक वितरण किया गया तथा किडनी के 11 संभावित मरीजो ंका रक्त नमूना जांच हेतु लिया गया। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ. एच.के. चौहान, डॉ. ए.के. हुमने, डॉ. टी.सी. पात्रे एवं डॉ. महावीर प्रसाद अग्रवाल द्वारा जांच-उपचार कर किड?ी संबंधी दवाईयों का वितरण किया गया, डॉ. अग्रवाल को प्रत्येक सोमवार को ग्राम-सुपेबेड़ा में किड?ी संबंधी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु जिला कार्यालय द्वारा आदेशित किया गया है।

पाठको की राय