Saturday, October 24th, 2026

रक्तदान हैं प्राणदान : किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री पटेल

भोपाल

रक्तदान  प्राण-दान होता है। इससे  लोगों के जीवन को  बचाने में मदद मिलती है। रक्तदान  करना पुण्य का कार्य है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने गत दिवस हरदा जिले की पहली रक्त संग्रहण एवं परिवहन वैन का लोकार्पण करते हुए यह बात कही।

मंत्री पटेल ने कहा कि रक्त संग्रहण वैन से जिले में आयोजित  रक्तदान शिविरों से आसानी से रक्त संग्रहण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अनेक युवा रक्तदान करने के इच्छुक रहते हैं, किंतु समयाभाव और शहर आने की बाध्यता के कारण  वे  रक्तदान नहीं कर पाते हैं। अब युवा रक्त संग्रहण वैन के माध्यम से रक्तदान में अपना सहयोग दे सकेंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम में हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, कलेक्टर संजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर जैसानी तथा सिविल सर्जन डॉ शिरीष रघुवंशी उपस्थित रहे।

 

#रक्तदान हैं प्राणदान

Source : Agency

पाठको की राय