Friday, October 23rd, 2026

रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सभी रक्तदाताओं को मानवता के पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है और यह एक महान सेवा है। रक्तदान जीवनदान है। उन्होंने युवाओं और समाज के सभी वर्गों से नियमित रक्तदान करने की अपील की, जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और जीवन बचाया जा सके।

रक्तदाताओं का किया जाएगा अभिनंदन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम "सेलिब्रेटिंग 20 ईयर्स ऑफ़ गिविंग: थैंक यू, ब्लड डोनर्स" रखी गई है। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व को रेखांकित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। प्रदेश में ग्राम पंचायतों एवं ब्लॉक स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं के अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान एक सुरक्षित प्रक्रिया है और इसे हर स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से कर सकता है। इस प्रकार, रक्तदान से न केवल दूसरों की मदद होती है, यह दानकर्ता के स्वास्थ्य के लिए भी यह लाभकारी है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का उद्देश्य रक्तदान की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एक स्थाई और मजबूत रक्त प्रणाली का निर्माण करना है। यह दिन स्वैच्छिक रक्तदाताओं के प्रयासों को सराहने और समाज को इस महत्वपूर्ण योगदान के प्रति प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है।

 

#Deputy Chief Minister Shri Shukla

Source : Agency

पाठको की राय