Wednesday, October 21st, 2026

मझौली में शिवार लगाकर रक्तदान, नेत्र शिविर लगाया गया

मझौली
स्वतंत्र दिवस की 75 वर्षगांठ मनाते हुए आज मझौली स्वास्थ्य केंद्र पर स्वर्गीय आशा असाठी की आठवीं पुण्यतिथि पर विनय असाटी के द्वारा रक्तदान का शिविर लगाया गया जिसमें 53 यूनिट  रक्त दान दान किया ।153 लोगो को नेत्र परीक्षण किया गया । 125 लोगों को चश्मा वितरित किया गया ।

रक्तदान में तहसीलदार प्रदीप मिश्रा और उनके पुत्र द्वारा भी रक्तदान मझौली स्वास्थ्य केंद्र में किया गया । स्वर्गी आशा असाटी के  8 वींपुण्य तिथि के रूप में स्वास्थ्य केंद्र मझौली में एक ठंडा वाटर कूलर मरीजों के लिए प्रदान किया । इसके पहले भी विनय असाटी के द्वारा धर्म के क्षेत्र में समाज के प्रति उनका योगदान सराहनीय रहता है।

सराहनीय योगदान
मझौली स्वास्थ्य टीम के समस्त स्टाफ, राजेंद्र चौरसिया, मनोरंजन राय ,विनय असाटी ,मुकेश साहू ,सुनील सोनकर ,अटल चौरसिया, दस्सी ,तेजी पहलवान ,बबलू दहिया ,बबलू चौरसिया ।

 

#Blood donation

Source : Agency

पाठको की राय