Tuesday, October 20th, 2026

खजुराहो के सीआईएसफ यूनिट द्वारा आज आयोजित हुआ ब्लड डोनेट कैंप....

खजुराहो
खजुराहो के सीआईएसएफ यूनिट के द्वारा आज ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सीआईएसफ यूनिट के बड़ी संख्या में बल के अलावा स्पाइसजेट तथा होटल रेडिसन स्टॉप सम्मिलित रहा जिन्होंने अपने ब्लड डोनेट किए ।


खजुराहो सीआईएसफ यूनिट की कमांडर उर्वशी शाह ने कहा कि निश्चित रूप से आज के इस ब्लड डोनेशन कैंप में हमारे बल के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी प्रदान की गई वही स्पाइसजेट वा रेडिसन होटल के स्टाफ की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति के चलते हमारा यह कैंप सफलतापूर्वक संचालित हुआ.

आज के इस कैंप में रेडिसन होटल से राजेश पाल ने कहा कि रक्तदान महादान होता है इससे बड़ा कोई दान नहीं होता उनके द्वारा उनके स्टाफ के माध्यम से ब्लड डोनेट किया गया जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की, आज के इस कैंप में छतरपुर जिला चिकित्सालय से ब्लड यूनिट की टीम द्वारा लगभग 20 से अधिक लोगों के संग्रहित किए गए ।

 

#ब्लड डोनेट कैंप....

Source : Agency

पाठको की राय