Sunday, October 25th, 2026

15 अगस्त को पूज्य सिंधी पंचायत का रक्तदान शिविर देवेंद्र नगर में

रायपुर
पूज्य सिंधी पंचायत, देवेन्द्र नगर द्वारा रविवार 15 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन  प्रात: 10.30 बजे से सायं 4 बजे तक पंचायत भवन, सेटर-3, देवेन्द्र नगर, में आयोजित किया गया है।

उक्त जानकारी  पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव सोनू साधवानी ने दी। उन्होने बताया कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी को जीवनदान मिल सकता है। विगत 10 वर्षों से डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय के ब्लड बैंक के विशेषज्ञों के सहयोग से लगभग 1550 से अधिक व्यक्तियों व्दारा रक्तदान किया गया है, जिससे उन्होंने प्लेटलेट, प्लास्मा भी बनाया एवं कई व्यक्तियों को जीवनदान दिया। पूज्य पंचायत व्दारा इस वर्ष भी बड़ी संख्या में रक्तदान करवाने का लक्ष्य रखा है।

पूज्य सिंधी पंचायत के संरक्षक सुंदरदास जादवानी, अध्यक्ष गोविंद मंशारामानी, सचिव गोविंद साधवानी ने बताया कि 18 से 65 वर्ष तक आयु वाले स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते है। कोविड वैसीन लगे या संक्रमण ठीक हुए 14 दिन या उससे अधिक दिन हुए हो रक्तदान करने के 3 माह पश्चात पुन: रक्तदान किया जा सकता है। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष गोविंद मंशारामानी व सचिव सोनू साधवानी ने अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है।

 

#Blood Donation

Source : Agency

पाठको की राय