Monday, October 26th, 2026

आईसीएआई का आज रक्तदान शिविर भिलाई में


भिलाई

शनिवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस मनाया लेकिन उनकी यह संस्था, दो जुलाई रविवार को अपने अस्तित्व के 74 वर्ष पूरे करेगा और भिलाई शाखा अपने अस्तित्व के 22 वर्ष पूरे करेगी। इस अवसर पर रविवार को सीए दिवस और 75 वर्ष का जश्न मनाने के लिए आईसीएआई भवन भिलाई में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 तक किया गया है। उक्त जानकारी सीआईआरसी भिलाई शाखा की अध्यक्ष सीए पायल जैन व सचिव सीए अंकेश सिन्हा ने दिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय