Monday, October 26th, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में भी शुरू हुआ ब्लड बैंक

जशपुरनगर.
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की पहल से सभी विकासखंडों में लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर विकासखंड स्तर पर ही ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित कराकर लोंगो को इसका लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड बगीचा में ब्लड ट्रांसफर अभियान का शुरूआत किया गया और ग्राम रोकड़ापाठ के पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती महिला हीरामुनी बाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में 1 यूनिट खून चढ़ाया गया। जिससे संभवत: होने वाला बच्चा और माता दोनों स्वस्थ रहेंगे। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा, बीपीएम सूर्यरत्न गुप्ता, डॉ आनंद दास, बीपी कश्यप और किरण यदुवंशी लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स संतोषी यादव और आरएचओ वीना कछप उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि करीब 1 माह पूर्व क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीपीएम सूर्यरत्न गुप्ता ने  आरएचओ कु वीना कछप से मुलाकत की। आरएचओ कु वीना ने बीपीएम को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम रोकड़ापाठ में एक पहाड़ी कोरवा हीरामुनी बाई 6 महीने की गर्भवती है, जिसका एचबी 5 ग्राम होने पर भी परिवार के लोगों इलाज से इनकार कर रहे है। बीपीएम सूर्यरत्न गुप्ता, आरएचओ कु वीना कछप और स्वास्थ्य टीम द्वारा उनके घर जाकर घर वालों से बात किया गया और ईलाज कराने के लिए समझाइश दी गई। जिस पर घर वाले इलाज के लिए तैयार हो गए।् हीरामुनी को पहले आयरन सुक्रोज का 5 यूनिट दिया गया। जिससे एचबी का स्तर 6 ग्राम हो गया।   इसके पश्चात लगातार आयरन की टेबलेट दिया गया।

 

#Blood bank

Source : Agency

पाठको की राय