Tuesday, October 20th, 2026

जिले के पशुपालकों को केसीसी का लाभ देने के लिये 4 दिसम्बर से विकासखण्ड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जायेगा

मुरैना
भारत सरकार के वित्तीय सेवाऐं विभाग द्वारा पशुपालकों एवं मछली पालकों को केसीसी का लाभ देने के लिये प्रत्येक शुक्रवार को विकासखण्ड स्तरीय शिविरों का आयोजन आगामी तीन माह तक किया जायेगा।   
    
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ. आरके त्यागी ने बताया कि जिले के पशुपालकों को केसीसी का लाभ देने के लिये 4 दिसम्बर 2021 से आगामी तीन माह तक विकासखण्ड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उपसंचालक डॉ. त्यागी ने बताया कि 4 दिसम्बर को जनपद पंचायत अम्बाह में दोपहर 3 बजे शिविर का आयोजन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये पशुपालन विभाग में संपर्क किया जा सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय