Tuesday, October 20th, 2026

ब्लैक टी के है बहुत सारे स्किन फायदे

गलत खानपान, लाइफस्टाइल और प्रदूषण की वजह से बालों के असमय सफेद होने की समस्या हो सकती है. ऐसे में आप हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हेयर कलर में मौजूद केमिकल्स बालों को नुकसान पहुंचाते हैं.

ब्लैक टी का फायदा

बालों को नैचुरल तरीके से काला करने के लिए ब्लैक टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मौजूद तत्व बालों को काला करने के साथ पोषण भी देंगे और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा.

इस तरह करें ब्लैक टी का इस्तेमाल

ब्लैक टी में मौजूद टैनिक एसिड बालों को काला करने का कारगर तरीका है. 2 कप पानी लें और इसमें 5 से 6 चम्मच चाय की पत्ती डाल लें. इस पानी को अच्छे से उबाल लें और बालों को करीब 30 मिनट तक के लिए भिगोकर रखें. इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें.

बालों को काला करने के लिए ब्लैक टी और कॉफी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए कॉफी पाउडर को 3 कप पानी में डालकर उबाल लें. इसके बाद इसमें तीन ब्लैक टी बैग्स डालें. पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा करें. इसके इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं. 1 घंटे बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें.

ब्लैक टी और तुलसी

ब्लैक टी और तुलसी का इस्तेमाल बालों के सफेद होने की समस्या को दूर करेगा. ए​क कप पानी में 5 चम्मच ब्लैक टी और 5 से 6 तुलसी की पत्तियां डालें. इसे अच्छे से उबाल लें. इसमें नींबू का रस मिलाएं और ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को बालों पर लगाएं. कुछ देर रखने के बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें.

 

Source : Agency

पाठको की राय