Thursday, October 22nd, 2026

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी, तीन गिरफ्तार

 कानपुर  
कोलकाता से कानपुर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की तस्करी में तीन आरोपित पकड़े गए थे। इसी तरह लखनऊ के ठाकुरगंज में एक डाक्टर समेत तीन अन्य आरोपित ऊंचे दामों में इंजेक्शन को बेचते हुए पकड़े गए। इनके पकड़े जाने के साथ ही एक बड़ा खुलासा हुआ। गिरोह में थापा नाम का साथी फरार है। जो कि कानपुर का रहने वाला है। वहीं इन्हें कानपुर से इंजेक्शन ले जाकर देता था। 

लखनऊ में ठाकुरगंज पुलिस ने गुरुवार की देर रात एरा मेडिकल कॉलेज के पास से सरफराजगंज निवासी डा. अतहर, एरा हास्टल में रहने वाले डा. सम्राट मूल निवासी गोंडा दुर्जनपुर और बांगरमऊ उन्नाव का विपिन कुमार, सरफराजगंज का तहजीबुल हसन को पकड़ा था। इनके पास से 34 इंजेक्शन औैर 4,69,000 रुपये बरामद हुए। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से उनके गैंग के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो पता चला इनके गिरोह में थापा नाम का व्यक्ति शामिल है जो कि कानपुर का रहने वाला है।

आरोपितों ने बताया कि थापा ही कानपुर से उन्हें इंजेक्शन लाकर देता था और वह यहां उसे ऊंचों दामों में बेच देते थे। इस मामले में लखनऊ पुलिस और जानकारी जुटा रही है। कानपुर पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।
 

 

#रेमडेसिविर

Source : Agency

पाठको की राय