Sunday, October 25th, 2026

नई आबकारी नीति पर भाजपा का तंज, कहा-'आप सरकार का पर्दाफाश हो गया '

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी की सरकार ने जिस तरह से दिल्ली में नई आबकारी नीति को फिलहाल के लिए टाल दिया और शराब की दुकानों के लाइसेंस को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है उसपर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी का पर्दाफाश हो गया है। आदेश गुप्ता ने कैबिनेट नोट को दिखाते हुए कहा कि आप की नई आबकारी नीति फेल हो गई है, जिसकी वजह से केजरीवाल सरकार को इसे वापस लेना पड़ा है। आदेश गुप्ता ने कहा कि एग्साइज राजस्व में 3000 करोड़ रुपए की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।
 
आदेश गुप्ता ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी को दो महीने आगे बढ़ाने से शराब माफियाओं को फायदो होगा। वहीं उपमुख्मयंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शराब माफियाओं को रोकने के लिए लाइसेंस को दो महीने के लिए आगे बढ़ाया गया है। लेकिन इस पूरे मामले में आदेश गुप्ता ने सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से इस पूरे मामले का सच सामने आ सकता है। 31 जुलाई के कैबिनेट नोट से साफ है कि सरकार के आबकारी राजस्व में गिरावट आई है।
 
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधुड़ी ने कहा कि 2019-20 में एक्साइज रेवेन्यू 8911 करोड़ था, लेकिन अब इसमे गिरावट देखने को मिली है, यह कम होकर 7039 पर पहुंच गया है। यही नहीं 2021-22 में यह घटकर 6720 रुपए पहुंच गया, जोकि 37 फीसदी की गिरावट है। बता दें कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति राजस्व को बढ़ाने में विफल रही है, जिसके चलते सरकार पर विपक्ष हमलावर है। यहां तक कि कई दुकानदारों और थोक विक्रेताओं ने लाइसेंस वापस कर दिए हैं।

 

 

#नई आबकारी नीति

Source : Agency

पाठको की राय