Wednesday, October 21st, 2026

महुआ मोइत्रा पैसे लेकर सवाल प्रकरण पर भाजपा का कटाक्ष

नई दिल्ली.

 

लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से संसद में अदाणी के खिलाफ सवालों के बदले दर्शन हीरानंदानी से नकदी और उपहार लेने के मामले में तृणमूल कांग्रेस के अब आधिकारिक रूप से दूरी बनाने के बीच भाजपा के अमित मालवीय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को छोड़ दिया। उन्होंने कहा, "इस पर कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को छोड़ दिया है। वह किसी और का नहीं बल्कि अभिषेक बनर्जी का बचाव करेंगी, जो कम अपराधी नहीं हैं... टीएमसी के कई नेता गंभीर भ्रष्टाचार और आपराधिक आरोपों में जेल में हैं, लेकिन ममता बनर्जी ने चुप्पी बनाए रखी है।
महुआ ने दर्शन हीरानंदानी को अपना संसद लॉगिन और पासवर्ड दिया था
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उन दावों की जांच की मांग की गई थी कि महुआ मोइत्रा ने गौतम अदाणी के खिलाफ सवाल पोस्ट करने के लिए उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी को अपना संसद लॉगिन और पासवर्ड दिया था। इसके बाद विवाद शुरू होने के कुछ दिनों बाद,तृणमूल ने कहा कि पार्टी इस पर 'एक शब्द' नहीं कहेगी। पार्टी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा, 'संबंधित व्यक्ति ही मुद्दों को स्पष्ट कर सकता है या जवाब दे सकता है, तृणमूल कांग्रेस नहीं। यह पहली बार नहीं है जब पार्टी ने महुआ से दूरी बनाई है। देवी काली पर महुआ के बयान पर विवाद के दौरान भी पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया था।
महुआ के पूर्व वकील जय अनंत देहरदाई ने पूरे प्रकरण में व्हिसल ब्लोअर का किया काम
यह विवाद तब और बढ़ गया जब दर्शन हीरानंदानी की ओर से एक हलफनामा दिया गया और उन्होंने सवाल पूछने के लिए महुआ मोइत्रा के संसद लॉगिन का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की। इस बीच, महुआ के पूर्व वकील जय अनंत देहरदाई, जिन्होंने स्पष्ट रूप से मामले में व्हिसल ब्लोअर के रूप में काम किया है, ने आरोप लगाया कि सांसद ने उनके कुत्ते हेनरी का 'अपहरण' कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा के वकील ने हेनरी के बदले मध्यस्थता के लिए उनसे संपर्क किया।

 

#Trinamool left

Source : Agency

पाठको की राय