Wednesday, October 21st, 2026

बीजेपी का गांव चलो अभियान: चंपारण महोत्सव आयोजित करने की मांग, मंत्री बृजमोहन को मिला ग्रामीणों का ज्ञापन

रायपुर.

छत्तीसगढ़ बीजेपी के गांव चलो अभियान के दौरान चंपारण पहुंचे भाजपा नेता अशोक बजाज को ग्रामवासियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संस्कृति और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से रायपुर जिले के चंपारण में चंपारण महोत्सव आयोजित करने की मांग की है। भाजपा नेता ने ग्रामवासियों का आवेदन आज रविवार को बीजपी प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को सौंपा। इस अवसर पर महामंत्री संजय श्रीवास्तव, संदीप शर्मा , अनुराग अग्रवाल आदि बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दूसरी ओर गांव चलो अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हुये। नगरनार मंडल के ग्राम तुरेनार में पहुंचकर ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद किया। उनकी समस्यायें से रूबरू हुये। आभियान के तहत ग्राम के बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं से बातचीत कर राज्य और केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में अवगत कराया। ग्राम देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। गांव के चौपाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, जो सदैव जनता जनार्दन की सेवा और विकास के लिये संकल्पित है। मातृशक्तियों, माता बहनों बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना शुरू की है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत हर विवाहित महिला के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रुपये सीधे जमा होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिले , इसकेलिए 18 लाख परिवार का लक्ष्य साध कर काम हो रहा है। किसान भाइयों, श्रमिकों, युवाओं सभी के लिये केन्द्र और राज्य की अलग अलग योजनायें संचालित हो रही हैं, जिसका सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन को बेहतर बनाने व विकास से जुडा़ है। किरण देव ने कहा कि तुरेनार गांव के संबंध में जो भी समस्याएं है। उस पर यथाशीघ्र काम किया जायेगा। इस अवसर पर सरपंच संपत कश्यप, प्रदीप देवांगन, राधे पद्रे ,महेश कश्यप ,माटी पुजारी गुड्डूराम ,महादेव बघेल ,विद्याधर सेठिया, दयाराम कश्यप एवं रूपेश समरथ आदि मौजूद रहे।

 

#Minister Brijmohan#received memorandum#from villagers#Champaran Mahotsav

Source : Agency

पाठको की राय