Monday, October 26th, 2026

2024 में यूपी से 75 सीटों का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी बीजेपी- योगी आदित्यनाथ

लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्प को लेकर आगे बढ़ना होगा। आज पीएम मोदी के विजन को साकार करना है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए योगी ने कहा की 2024 के संकल्प को लेकर आगे बढ़ना होगा और उसके लिए अभी से रोड मैप तैयार करने की जरूरत है। बीजेपी 2024 में 75 सीटों को जीतने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी। 'आर्थिक मोर्चे पर नई इबारत लिख रहा है यूपी' कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

योगी ने कहा की विपक्ष के मंसूबों को दरकिनार करते हुए जनता ने 37 साल बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत दिया है। यह बीजेपी के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। पहले दंगाइयों का राज था, लेकिन आज यूपी आर्थिक मोर्चे पर नई इबारत लिखने का काम कर रहा है। यूपी में 37 साल बाद प्रचंड जीत मिली है। ये जीत बीजेपी के लिए बहुत खास है। 5 साल पहले यहां की जनता ने पीएम मोदी के विजन को स्वीकार करते हुए जीत दी थी। 5 वर्ष में 3 साल ही कार्य करने को मिला। लेकिन, फिर भी हम उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे थे।

 

#योगी आदित्यनाथ

Source : Agency

पाठको की राय