Saturday, October 24th, 2026

आदिवासी हित के लिए जमीनी स्तर तक जुटेगी भाजपा

भोपाल
आदिवासियों के हित में भाजपा सरकार के कार्यों और योजनाओं को लागू करने के सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में लागू की जाने वाली योजनाओं का क्रियान्वयन कराने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इन योजनाओं को लागू कराने और आदिवासी समाज के हित के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे और किसी तरह की गड़बड़ किए जाने की सूचना संगठन और सरकार को देंगे। इसके बाद जनजातीय वर्ग के लोगों की आमदनी और बढ़ेगी व शिक्षा का स्तर सुधरेगा।  

जबलपुर में हुई शंकर शाह रघुनाथ शाह बलिदान दिवस पर सभा में हुई घोषणाओं के बारे में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने रविवार को मीडिया से चर्चा की। उन्होंने योजनाओं को लेकर कहा कि भाजपा की सरकार आदिवासियों के लिए सदैव काम करती है। इसीलिए आदिवासी हित में फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 89 आदिवासी बाहुल्य विकासखंडों में 1 नवम्बर से घर- घर किया राशन वितरण किया जाएगा।  इसके लिए हम गाँव-गाँव तक राशन पहुँचाने की एक नई योजना प्रारंभ करने जा रहे हैं। इसका लाभ हमारे जनजातीय विकासखण्डों के 7 हजार 500 से अधिक गाँव में रहने वाले 23 लाख 80 हजार परिवारों को मिलेगा। इन परिवारों तक राशन की सामग्री 489 वाहनों से पहुँचाई जायेगी। एक वाहन से हम एक माह में अधिकतम 20 गाँव में राशन वितरण की व्यवस्था कर रहे हैं। हमारे जनजातीय युवाओं को गाँव में ही रोजगार प्रदान करने के लिए राशन के वाहन सरकार उन्हीं से किराए पर लेगी। इन वाहनों को खरीदने के लिए युवाओं को बैंक से लोन उपलब्ध कराया जायेगा। हर राशन वाहन के लिए एक माह का रुपए 26 हजार किराया हमारे वाहन मालिक युवाओं को मिलेगा जिससे वे अपनी आजीविका भी चला सकेंगे। पेसा एक्ट चरणबद्ध तरीके से मध्यप्रदेश की धरती पर लागू किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों में साहूकारी का धंधा करने वालों के पंजीयन शुल्क में वृद्धि की गई है। यदि तय नियमों से जो ज्यादा ब्याज लेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने जनजातीय बन्धुओं के कल्याण का केवल नाटक किया। हमने निर्णय लिया है कि सामुदायिक वन प्रबंधन के अधिकार जनजातीय बन्धुओं को दिए जाएंगे।

 

#BJP

Source : Agency

पाठको की राय