Monday, October 19th, 2026

2024 में 2019 का 'विस्तारक' फॉर्मूला अपनाएगी BJP, 3 हजार की फौज तैयार; समझें

नई दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विस्तारकों की फौज तैयार की है। खबर है कि 2023 में 9 राज्यों के विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी ने इन्हें देशभर में तैनात किया है। ये विस्तारक पार्टी की तरफ से चुनी गई सीटों पर काम करेंगे। साथ ही अटकलें हैं कि भाजपा संगठन से लेकर सककार तक भी बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है।

पहले समझें कौन हैं विस्तारक
विस्तारक ऐसे कार्यकर्ता होते हैं, जो सालों से भाजपा या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में काम कर रहे हैं। ये बूथ को मजबूत करने का काम करते हैं। साथ ही ये सभी विस्तारक भाजपा के पूर्ण सदस्य बनेंगे। पार्टी जीतने वाली, कमजोर और ए कैटेगरी के आधार पर विधानसभा सीटों की एक रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद इन विस्तारकों को काम सौंपा जाएगा और ये संगठन के लिए काम करेंगे।

रिपोर्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता के हवाले से बताया गया कि तेलंगाना में 119 सीटों पर पहले ही विस्तारकों को तैनात कर दिया गया है। खास बात है कि भाजपा लंबे समय से कर्नाटक के बाद दक्षिण भारत में सियासी जमीन तलाश रही है। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि विस्तारक पार्टी की आंख और कान होते हैं और उनका फीडबैक मददगार हो सकता है।

भाजपा ने विस्तारक ही क्यों चुने
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि ये विस्तारक पार्टी की सफलता के लिए अहम होंगे, क्योंकि इनका काम लोगो से बातचीत करना और पार्टी की विचारधारा को बढ़ाना है। योजना को दीनदयाल उपाध्याय विस्तारक योजना के नाम से भी जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल पिछले विधानसभा चुनाव में तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी किया था।

ये विस्तारक भाजपा के स्थानीय संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि पार्टी को इनकी तरफ से ग्राउंड रिपोर्ट मिलेगी। 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, कर्नाटक और मिजोरम का नाम शामिल है।
 

 

#BJP

Source : Agency

पाठको की राय