Sunday, August 30th, 2026

महामाया मंदिर विवाद में FIR के बाद BJP का बड़ा एक्शन, रेहाना को महामंत्री पद से हटाया

बिलासपुर.

रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में हुए विवाद के मामले में भाजपा संगठन ने बड़ा एक्शन लिया है. वायरल वीडियो सामने आने और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री रेहाना बेगम को पद से मुक्त कर दिया गया है.

संगठन ने फैसला लिया है कि पुलिस की जांच पूरी होने तक रेहाना बेगम पद से मुक्त रहेंगी. इधर, महामाया मंदिर ट्रस्ट ने भी विवाद को लेकर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल बताए जा रहे चार दुकानदारों को दुकान हटाने का नोटिस जारी किया है. ट्रस्ट ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि दुकानदारों ने दुकानें नहीं हटाईं तो बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद से ही इस मामले को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है. अब भाजपा संगठन और मंदिर ट्रस्ट की कार्रवाई के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है.

 

#BJP Removes

Source : Agency

आपकी राय

9 + 10 =

पाठको की राय