Tuesday, October 20th, 2026

BJP ने प्रत्याशियों का जमा किया बी-फार्म, संगठन के अनुरोध पर 15 कार्यकर्ताओंं ने उठाया फार्म

खंडवा
6 जुलाई को नगर निगम के होने वाले चुनाव में बुधवार को नाम वापसी के दिन भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी सक्रियता के साथ घोषित पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ नामांकन प्रस्तुत करने वाले लगभग 20 कार्यकर्ताओंं को मना कर उनका नामांकन वापस करवाया।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने महापौर प्रत्याशी अमृता यादव के साथ 49 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का बी-फार्म निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। घोषित उम्मीदवारों में तीन नाम परिवर्तन किया गया। वार्ड क्रमांक 9 से मोनिका दमाड़े,  वार्ड क्रमांक 45 से महज बी अज्जू पहलवान एवं 47 से काजल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं रमेश गुर्जर, सीमा रमाकांत पांडे, मिलन राठौर, अदनान खोकर, यूसुफ कुरैशी, मनुलता यादव, शिवराज मेहता, भगवान पिता राम सिंह, अकरम खान, आदिल खान, राजेश राठौर, राहुल महाजन, दिनेश आव्हाड़, किशोर गोस्वामी, गुड्डू राठौर ने संगठन के पदाधिकारियों के अनुरोध पर स्वयं उपस्थित होकर अपने नाम वापस ले लिए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, विधायक देवेन्द्र वर्मा, महामंत्री राजेश तिवारी, अरूण सिंह मुन्ना, हरीश कोटवाले, राजेश डोंगरे, पुरूषोत्तम शर्मा, सुभाष कोठारी, मंगल यादव, नंदन करोड़ी द्वारा किए गए प्रयासों से रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में सफलता मिली।

 

#BJP

Source : Agency

पाठको की राय