Sunday, October 25th, 2026

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन

भोपाल
मध्यप्रदेश भाजपा के सक्रिय प्रवक्ता और सरकार व संगठन के मसलों को मीडिया के बीच पूरी ताकत से मजबूती से पेश करने वाले इंदौर के नेता उमेश शर्मा का निधन हो गया है। रविवार को ही वे गुजरात चुनाव के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी के चलते वहां दौरा करके इंदौर लौटे थे। वे करीब एक बजे तक सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर सक्रिय थे। इसके बाद अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें राबर्ट नर्सिंग होम उपचार के लिए ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।

शर्मा के निधन के बाद इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नर्सिंग होम पहुंचकर दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शर्मा के निधन के बाद बीजेपी में शोक की लहर है। शर्मा पार्टी के हर वर्ग में अपनी वाकपटुता और संवाद के चलते लोकप्रिय थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय