Thursday, October 22nd, 2026

कटनी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी का कमलनाथ पर तीखा हमला


कटनी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने एक बार फिर सिख दंगों को लेकर कमलनाथ पर हमला बोला। शर्मा आज कटनी, शहडोल और अनूपपुर के दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह कटनी पहुंचे यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शर्मा ने कटनी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा सिख दंगों में सज्जन जेल में, जगदीश पर चार्जशीट, अब कमलनाथ की बारी है।

उन्होंने कहा कि भारत के अंदर ऐसा घटनाक्रम जो पूरे भारत को झकझोर देता है । 1984 के सिख दंगों में एक नहीं हजारों लोगों के नृशंस हत्याए हुई थीं। जिस प्रकार से हजारों लोगों पर आक्रमण किए गए थे कई लोगों के हत्या कर दी गई थी। उसका जो कमीशन बना था उस कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई की इंक्वायरी में एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिन्होंने दंगों को भड़काया था वह सज्जन कुमार जेल के अंदर हैं। दूसरे श्रीमान जगदीश टाइटलर जो लोग नेता कम गुंडों की भूमिका में ज्यादा है।

सीबीआई ने कल उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की है जल्द ही जेल के सीखचों में होंगे। मैं जरूर यह बात कहना चाहता हूं कि इन्हीं दंगों के आरोप में संदिग्ध जिनके ऊपर आरोप हैं।  उन्होंने कहा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथ 84 के दंगों के खून में सने हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय