Wednesday, October 21st, 2026

तमिलनाडु में BJP ऑफिस पर हमला, रात 1:30 बजे अज्ञात शख्स ने पेट्रोल बम फेंका

चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित भाजपा कार्यालय पर देर रात एक पेट्रोल बम फेंका गया। इस हमले के बाद भाजपा नेता कराटे त्यागराजन ने कहा कि भाजपा ऐसी चीजों ने नहीं डरने वाली है। त्यागराजन ने कहा, "हमारे कार्यालय पर करीब 1:30 बजे एक पेट्रोल बम फेंका गया। इसी तरह की घटना 15 साल पहले डीएमके की भूमिका से हुई थी। हम इस घटना के लिए तमिलनाडु सरकार (भूमिका) की निंदा करते हैं। हमने पुलिस को भी मामले की सूचना दी है। भाजपा कैडर ऐसी चीजों से नहीं डरते हैं।"

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाश दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए थे। पेट्रोल बम फेंकने के तुरंत बाद वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। हमले की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ऑफिस के पास इकट्ठा हो गए। ये लोग पेट्रोल बम फेंकने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

 

#BJP ऑफिस पर हमला

Source : Agency

पाठको की राय