Tuesday, October 20th, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रतलाम, रायसेन एवं नरसिंहपुर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में जनसभा को करेंगे संबोधित

भोपाल.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 14 नवंबर को मध्यप्रदेश के रतलाम, रायसेन एवं नरसिंहपुर जिले में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्र्रीय अध्यक्ष नड्डा पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 14 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे रतलाम की आलोट विधानसभा में, दोपहर 2.35 बजे रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के बाडी में एवं दोपहर 3.45 बजे नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा के चीचली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

#BJP National President JP Nadda

Source : Agency

पाठको की राय