Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़ के बकाया 35 हजार करोड़ दिलाने भाजपा सांसद पीएम के समक्ष आवाज उठायें - शुक्ला

रायपुर
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के 9 भाजपा सांसदों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह डीएमएफ फण्ड के लिए सभी भाजपा सांसद एकत्र होकर प्रधानमंत्री के समक्ष बात रखी थी उसी प्रकार केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ का जो 35 हजार करोड़ रुपया बकाया है उसके लिए एकत्र होकर सदन में आवाज क्यों नही उठाते।

शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वक्तव्य का सर्मथन करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री कार्यालय से छत्तीसगढ़ सरकार को धमकी भरा पत्र आता है कि आप छत्तीसगढ़ के किसानों को यदि धान का मूल्य 2500 रु प्रति क्विंटल देंगे तो केंद्र आपका चावल नही खरीदेगा तब ये भाजपा सांसद चुप रहे। जब केंद्र द्वारा गरीब कल्याण योजना में प्रदेश के एक भी जिले को शामिल नही गया तभी ये भाजपा सांसद चुप रहे, कोरोना काल मे छत्तीसगढ़ के कोष में एक नया पैसा भी नही दिए,छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं में कमी की गई ये भाजपा सांसद चुप रहे,सदन में किसान विरोधी कानून लाए गए ये भाजपा सांसद चुप रहे,यहां तक कि केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को 40 से भी अधिक पुरस्कार मिले पर किसी भाजपा सांसद ने इसके लिए बधाई व शुभकामना संदेश नही दिए। ये लोग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ईर्ष्या करते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय