Friday, October 23rd, 2026

खट्टर सरकार के समर्थन उतरे बीजेपी विधायक, सीएम नीतीश से की खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की मांग

पटना

भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने बिहार सरकार से मांग की है कि राज्य में खुले में और सड़कों पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगाया जाए। पटना में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बचौल ने हरियाणा सरकार के फैसले का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में भी यह कानून लागू किया जाना चाहिए। विधायक ने कहा कि वे खुद इसके लिए पहल करेंगे।

हरियाणा सरकार के फैसले का सम्राट चौधरी ने किया समर्थन
सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हरियाणा की खट्टर सरकार के फैसले का बिहार के मंत्री सम्राट चौधरी ने समर्थन किया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि सड़क पर अराजकता फैलाने की अनुमती किसी को नहीं मिलना चाहिये। नमाज मस्जिद में पढ़नी चाहिये सड़क पर नहीं। यदि सड़क पर आप कुछ भी करते हैं तो आप को इजाजत लेनी होगी। पूजा पाठ करने के लिए मंदिर और मस्जिद है। हरियाणा सरकार का निर्णय बिल्कुल सही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय