Thursday, October 22nd, 2026

बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे ने एकता कपूर की वेब सीरीज 'गंदी बात' के सातवें सीजन पर विरोध जताया

भोपाल

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर द्वारा बनाई गई विवादास्पद वेब सीरीज 'गंदी बात' का सातवां सीजन रिलीज से पहले ही विवादों में आ गया है. इस वेब सीरीज के पहले छह पार्ट्स पिछले तीन वर्षों में दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने रहे हैं, लेकिन अब भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने इसके कंटेंट को लेकर आपत्ति जताई है.

विधायक अभिलाष पांडे ने मदन महल थाने पहुंचकर एक ज्ञापन दिया, जिसमें उन्होंने 'गंदी बात' के सातवें सीजन को मध्य प्रदेश में रिलीज न करने की मांग की है. उनका कहना है कि यह वेब सीरीज एडल्ट कंटेंट से भरी हुई है और इसमें छोटे बच्चों को अश्लील दृश्यों में प्रदर्शित किया गया है.

वेब सीरीज गंदी बात फिर आई विवादों में

अभिलाष पांडे का आरोप है कि इस तरह की वेब सीरीज में बच्चों का इस्तेमाल करना गलत है और इसे रोका जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक द्वारा दिया गया ज्ञापन सक्षम अधिकारियों के सामने पेश किया जाएगा. इसके बाद कानूनी सलाह लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में थाने के प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने भी बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

विधायक अभिलाष पांडे ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

एकता कपूर की 'गंदी बात' ने अपने एडल्ट कंटेंट और बोल्ड विषयों के कारण पहले ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है, लेकिन अब यह देखना होगा कि इस विवाद का क्या परिणाम निकलता है. बता दें, प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एक शिकायत दर्ज कराई गई थी. उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी एरोटिक सीरीज 'गंदी बात' में एक नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक सीन्स फिल्माए थे.

 

 

#Gandi Baat'

Source : Agency

पाठको की राय