कांग्रेस कार्यकर्ता के अभद्र टिप्पणी पर भाजपा ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत
बीजापुर
भाजपा की महिला कार्यकर्ता पूजा निवासी चट्टान पारा के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर 14 अक्टूबर को कांग्रेस के कार्यकतार्ओं गीता कमल निवासी नैमेड़ एवं सरवर अंसारी निवासी आवापल्ली के द्वारा अभद्र टिप्पणी किये जाने को लेकर भाजपा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाकर कार्यवाही की मांग की है।
भाजपा की महिला कार्यकर्ता पूजा का कहना है कि इस प्रकार का अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस का संस्कार हो सकता है, परंतु इसे स्वीकार नही किया जा सकता है। एक आदिवासी महिला के साथ ऐसे टिप्पणी संस्कारहीन कार्यकर्ता होना दशार्ता है। ऐसे कार्यकतार्ओं पर पार्टी कार्यवाही करे और महिला सम्मान की सीख दें। वहीं एक कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने पीड़ित आदिवासी महिला के जाति के मूल कार्य को लेकर उपहास उड़ाया है जो कि निंदनीय है।
उन्होने बताया कि फेसबुक पर 14 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के महिला कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस के दो कार्यकतार्ओं ने अभद्र भाषा के साथ टिप्पणी करते हुए सारी सीमाएं लांघ दी है, जिससे भाजपा आक्रोशित है, और इस विषय को लेकर थाने पहुंच एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी ने पुलिस हस्तक्षेप-अयोग्य अपराध का है, उचित न्याय हेतु संबंधित न्यायालय की शरण में 155 सीआरपीसी के जरिये कोर्ट में परिवाद दायर करने की बात कही है।

पाठको की राय