Friday, October 23rd, 2026

भाजपा नेता के बेटे की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

रायपुर
मंगलवार की सुबह हत्या का एक मामला सामने आया। गोगांव इलाके के भाजपा नेता रवि साहू के 23 साल के बेटे हरिश साहू की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने पत्थर से सिर फोड़कर हरिश को बोरे में डाला और मुहल्ले के तालाब में फेंक दिया। सुबह करीब 7 बजे शव पर लोगों की नजर पड़ी। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गुढिय़ारी थाने की टीम पहुंची, फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी शव का जायजा लिया। मामला हत्या का ही लग रहा था। पुलिस ने अपने मुखबीरों को एक्टिव किया तो दोपहर के वक्त हत्यारे का पता चला।

बसंत विहार इलाके में सॉफ्ट ड्रिंक्स की दुकान चलाने वाने 20 साल के महेंश्वर को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि बीती रात इसी ने पत्थर से सिर फोड़कर हरिश को मार दिया था और लाश का ठिकाने लगाने के लिए तालाब में फेंका। पुलिस ने महेश्वर को उसके घर से पकड़ा है। इसे थाने में ही रखा गया है मामले में आरोपी से और पूछताछ की जा रही है। पता चला कि हरिश का आए दिन महेश्वर से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद होता रहा है। पुलिस के शिकंजे में आते ही महेश्वर ज्यादा देर तक बात को छुपा नहीं सका। उसने बताया कि हरिश आए दिन उसकी दुकान पर आकर कभी 100 तो कभी 500 रुपए मांगता था। नहीं देने पर डराया धमकाया करता था, उसकी धौंस सहकर महेश्वर तंग आ चुका था।

सोमवार की रात भी हरिश ने 500 रुपए लिए थे, मगर कुछ देर बाद दोबारा लौटकर वो रुपए मांगने लगा, महेश्वर ने कहा कि अभी तो उसने रुपए दिए अब उसके पास पैसे नहीं हैं। हरिश ने गुस्से में आकर मारपीट शुरू कर दी और महेश्वर ने भी जवाब में ईंट हरिश के सिर पर दे मारी। हरिश जमीन पर गिर पड़ा मगर महेश्वर नहीं रुका उसने दो-तीन बार हरीश के सिर पर जोरदार वार किए और उसकी मौत हो गई। 

 

#भाजपा नेता

Source : Agency

पाठको की राय