Friday, October 23rd, 2026

सर्वदलीय बैठक से पहले भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को दिए सुझाव

रायपुर
कोरोना से बचाव के लिए जहां कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू के साथ मिलकर शाम को 6.30 बजे सभी राज्यों के राज्यपाल से चर्चा करेंगे, वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बैठक के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने वाले हैं। इससे पहले ठीक मंगलवार की दोपहर को भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंल राज्यपाल सुअनुसूईया उइके से मुलाकात कर राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना के कारण बिगड़ते हालत पर चर्चा करने के साथ ही उन्हें कुछ सुझाव दिए। साथ ही दवाई और इंजेक्शन की कमी पर राज्यपाल को चिंता जताते हुए अवगत कराने के साथ मांग पत्र भी सौंपा।

राज्यपाल को सौंपे गए मांग पत्र के संबंध में भाजपा नेताओं ने कहा कि  स्वास्थ्य विभाग के सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने, पैरामेडिकल स्टाफ व डाक्टरों की संविदा भर्ती करने, बीपीएल परिवार को लॉकडाउन अवधि तक राशन उपलब्ध कराने, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को काम उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही रेमडिसिविर इंजेक्शन व अन्य  जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति छत्तीसगढ़ में करने और राज्य सरकार की ओर से छूट प्रदान करने की बात कहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार से जो वेंटिलेटर मिले थे उनका उपयोग क्यों नहीं किया गया। वह किन परिस्थितियों में खराब हो गया। वह वेंटिलेटर खराब मिला था या छत्तीसगढ़ में आने के बाद खराब हुआ इसकी पूरी जांच कराई जाए। भाजपा नेताओं ने कहा, प्रदेश में कितने वेंटीलेटर और आॅक्सीजन वाले बेड की व्यवस्था हुई है, यह सार्वजनिक किया जाये। भाजपा नेताओं ने कोरोना के इलाज में बजट की पर्याप्त व्यवस्था और सेस की राशि से 400 करोड़ रुपये भी जारी कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल शामिल थे।

 

#सर्वदलीय बैठक

Source : Agency

पाठको की राय