Wednesday, October 21st, 2026

भाजपा नेता की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

राजनांदगांव.

जिले से अलग होकर बने नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना को नक्सली एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच औंधी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा में शुक्रवार देर शाम कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सरखेड़ा निवासी भाजपा नेता बिरजू तारम के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना को नक्सली एंगल से भी देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2023 आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। वहीं, घटना को किसने अंजाम दिया यह जांच का विषय है। पूरे मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। भाजपा नेता की  निर्ममता से हत्या पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि ये टारगेट किलिंग है । कार्यकर्ताओं शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि कि गुंडाराज को संरक्षण दे रही सरकार को उखाड़ फेकेंगे। शांति और कानून का राज कायम करेंगे।

रमन सिंह ने कहा- हम डरने वाले नहीं
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि मोहला-मानपुर के आदिवासी भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या कर एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए यह वादा करता हूँ कि इस कुशासन के विरुद्ध हम डरने या रुकने वाले नहीं है। इस अत्याचारी सरकार से लहू के एक-एक कतरे का पूरा हिसाब किया जाएगा।

 

#Unknown miscreants

Source : Agency

पाठको की राय