Sunday, October 25th, 2026

करुणानिधि व कनिमोझी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा नेता गिरफ्तार, कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

चेन्नई
तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम. करुणानिधि और उनकी बेटी और थूथुकुडी सांसद कनिमोझी करुणानिधि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा के विल्लुपुरम दक्षिण जिला उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया।वी.ए.टी कालीवर्धन को आज सुबह उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

विल्लुपुरम पुलिस के सूत्रों ने बताया कि यह गिरफ्तारी विल्लुपुरम जिले के विक्रावंडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान भाजपा नेता द्वारा की गई कुछ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के कारण हुई है।

कई धाराओं के तहत केस हुआ दर्ज
भाजपा नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगे भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसावे देना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 505 (i) (सी) (समुदाय के किसी भी वर्ग या व्यक्तियों को किसी अन्य वर्ग या समुदाय के खिलाफ कोई अपराध करने के लिए उकसाने के इरादे से) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

#करुणानिधि व कनिमोझी

Source : Agency

पाठको की राय