Saturday, October 24th, 2026

महापोल में बंगाल में BJP सबसे बड़ी पार्टी, पिछड़ रही है टीएमसी 

 नई दिल्ली  
भले ही बंगाल की चुनावी तस्वीर 2 मई को ही साफ होगी, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों ने असली परिणाम से पहले धड़कनों को तेज जरूर कर दिया है। पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं, जिसके मुताबिक कड़े मुकाबले में बीजेपी के हाथ बाजी लग सकती है। कुल 7 सर्वे के महापोल का औसत निकालें तो बीजेपी को 142 सीटें हासिल हो सकती हैं, जबकि टीएमसी के खाते में 135 सीटें जा सकती हैं। राज्य में 292 सीटों पर वोटिंग हुई है और इस तरह से देखें तो राज्य में बहुमत के लिए 147 सीटों के जादुई आंकड़े की जरूरत है। कुल 7 सर्वे में से 3 में टीएमसी को बढ़त दिखाई गई है, जबकि 4 सर्वे में बीजेपी की जीत का दावा किया गया है। 
 

 

#BJP

Source : Agency

पाठको की राय