Tuesday, October 20th, 2026

लोकसभा चुनाव में भाजपा की 120 सीट घटने वाली है : गुलाम अहमद मीर

झारखंड
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की 120 सीट घटने वाली है। घाघरा के उत्सव बैंक्विट हाॅल में संपन्न लोहरदगा लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में मीर ने कहा कि यह हम नहीं भाजपा का सर्वे एजेंसी कह रहा है।

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पसीना छूट रहा है। उन्होंने कहा कि जहां हम कमजोर है वहां ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर परिणाम बदलने का काम होता है। चुनाव में कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मीर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिसे टिकट दे, कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे और पार्टी हित में काम करेंगे।

कौन हैं गुलाम अहमद मीर?
गुलाम अहमद मीर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने जम्मू और कश्मीर राज्य विधानसभा में दूरू (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व किया था। वह जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में, वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसन मसूदी से हार गए।

 

 

#गुलाम अहमद मीर

Source : Agency

पाठको की राय