Thursday, October 22nd, 2026

कमलनाथ का तिलिस्म तोड़ने का दंभ भर रही भाजपा - पूर्व सीएम

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे है। इसी क्रम में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है।   

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि भाजपाई आजकल मेरी आस्था और विश्वास की ज्यादा चिंता करते है। नए नए शब्द गढ़ रहे हैं, चुनावी पूजा, चुनावी भक्ति, पॉलिटिकल पाखंड और कमलनाथ का तिलिस्म तोड़ने का दंभ भर रहे हैं। भाजपाइयों के दिलो –दिमाग में कमलनाथ के अलावा कुछ नही आता। उन्होंने कहा कि सरकार, उसके नुमाइंदे और भाजपाई मेरा नाम जपना छोड़ के, जनता का नाम जपें, जनता  की भक्ति करें। देश में जनता ही जनार्दन है।

कमलनाथ ने कहा कि जनता के हित में भाजपाई सरकार से अनुरोध है कि महंगाई का तिलिस्म तोड़ें, बेरोजगारी का तिलिस्म तोड़ें, भ्रष्टाचार का तिलिस्म तोड़ें, भर्ती घोटालों का तिलिस्म तोड़ें, 50% कमीशन का तिलिस्म तोड़ें, महिला अपराध का तिलिस्म तोड़ें।

 

#पूर्व सीएम

Source : Agency

पाठको की राय