Friday, October 23rd, 2026

चुनाव प्रचार पर खर्च में बीजेपी सबसे आगे, दिनेश ने 6.90 लाख, राहुल गांधी ने 4.83 लाख तो बसपा ने खर्च किए मात्र 28 हजार

लखनऊ.

लोकसभा चुनाव-2024 में प्रचार पूरे सबाब पर है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक व अन्य प्रांतों के बड़े नेता यहां पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बना रहे हैं, लेकिन सरकारी ऑकड़ों में प्रत्याशी रुपये खर्च करने में कंजूसी कर रहे हैं। भाग्य आजमा रहे सूरमा भले ही अंदर ही अंदर कुछ भी खर्च कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग से तय खर्च की सीमा से 10 गुना से भी कम खर्च अब तक किया है।

खर्च में प्रत्याशियों में सबसे अमीर राहुल गांधी भाजपा के दिनेश सिंह से पीछे हैं। दिनेश ने अब तक 6.90 लाख रुपये चुनाव प्रचार में खर्च किया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने मात्र 4.83 लाख रुपये ही खर्च किए है। बसपा उम्मीदवार ठाकुर प्रसाद यादव का खर्च भी बहुत कम है। अब तक मात्र 28 हजार रुपये ही खर्च किया है। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखे हुए है। बीती आठ मई तक सभी प्रत्याशियों से अब तक खर्च को ब्योरा मांगा गया। सभी आठ प्रत्याशियों ने अब तक 13.29 लाख रुपये ही खर्च दिखाया है।

 

#Dinesh singh#Rahul Gandhi#election campaign.

Source : Agency

पाठको की राय