Friday, October 23rd, 2026

भाजपा ने निर्धन कन्या योजना में हुए लापरवाही को लेकर की जांच समिति गठित

दंतेवाड़ा
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शादीशुदा सरकारी कर्मचारी दंपती के भी शामिल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब भाजपा ने भी इसकी जांच के लिए 09 सदस्यीय टीम गठित की है। भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। चैतराम ने कहा कि टारगेट पूरा करने के चक्कर में जिस कार्यक्रम में 351 जोड़ों का विवाह होना था, उसमें से एक शादीशुदा कर्मचारी के जोड़े को शामिल किया गया है। जांच समिति में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ओजस्वी मंडावी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमला विनय नाग, जिला पंचायत सदस्य मालती मुडामी, जिला पंचायत सदस्य पायके मरकाम, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेताम, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर आदि शामिल है।

 

Source : Agency

पाठको की राय