Wednesday, October 21st, 2026

भाजपा-कांग्रेस ट्वीटर वार: भाजपा का आरोप गांधी परिवार के 50% से ज्यादा फॉलोवर्स फर्जी

भोपाल
प्रदेश भाजपा और कांग्रेस का ट्वीटर पर फॉलोवर्स को लेकर विवाद अब केंद्रीय नेताओं के फर्जी फॉलोवर्स तक पहुंच गया है। भाजपा ने आज गांधी परिवार के बेटे-बेटियों पर आरोप लगाया कि उनके 50 फीसदी से ज्यादा फॉलोवर्स फर्जी है। इससे पहले कांग्रेस भी आरोप लगाया चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भी लाखों की संख्या में फॉलोवर्स फर्जी हैं।

भाजपा सोशल मीडिया सेल ने आज ‘फर्जी गांधी’ लिख कर आरोप लगाया कि राहुल गांधी के ट्वीटर पर 1 करोड़ 91 लाख 24 हजार 925 फॉलोवर्स में से 1 करोड़ 95  लाख 66 हजार 67 फॉलोवर्स फर्जी हैं। वहीं प्रियंका गांधी का बताया कि उनके 37 लाख 77 हजार 39 फॉलोवर्स में से 19 लाख 56 हजार 667 फॉलोवर्स फर्जी हैं। वहीं कांग्रेस के ट्वीटर पर 83 लाख 21 हजार 122 में से 42 लाख 98 हजार 739 फॉलोवर्स फर्जी हैं।

इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में बताया गया कि कैसे फर्जी फॉलोवर्स की जानकारी जुटाई गई है। इसमें बताया गया कि ये ऐसे फॉलोवर्स है जिनके एक भी फॉलोवर्स नहीं हैं, जिन्होंने कभी ट्वीट नहीं किया, जिनकी प्रोफाइल पिक्चर ही नहीं है। इनमें ऐसे फॉलोवर्स है जो हिंदुस्तान के कम मगर पाकिस्तान, अफगान और सीरिया के ज्यादा हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने दावा किया था कि उसके फॉलोवर्स प्रदेश भाजपा से ज्यादा हो गए हैं। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके अधिकांश फॉलोवर्स फर्जी हैं। इस आरोप के बाद प्रदेश कांग्रेस ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के 65.5 फीसदी, अमित शाह के 55.9 फीसदी फॉलोवर्स फर्जी हैं। भाजपा के  3 लाख 39 हजार 797 फॉलोवर्स फर्जी हैं। इन आरोपों के जवाब में आज भाजपा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के फॉलोवर्स पर सवाल उठा दिए।

भारत का गलत नक्शा दिखाने के मामले में मंगलवार को सायबर सेल में दर्ज हुए मामले में ट्वीटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। सायबर पुलिस मनीष माहेश्वरी को पूछताछ के लिए भोपाल तलब कर सकती है। एसपी सायबर सेल गुरुकरण सिंह ने बताया कि मामले में सारे तथ्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद मनीष माहेश्वरी को भी नोटिस दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने एक स्वयं सेवी संस्था की शिकायत पर मनीष माहेश्वरी एवं अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

ट्वीटर पर प्रदेश भाजपा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के बाद कांग्रेस इंस्टाग्राम पर भी प्रदेश भाजपा से आगे निकलने का दावा कर रही है। कांग्रेस आईटी सेल ने आज अपने ट्वीट पर बताया कि प्रदेश कांग्रेस के 61 हजार 700 फॉलोवर और 2626 पोस्ट हैं। वहीं प्रदेश भाजपा के 9715 फॉलोवर हैं वहीं एक पोस्ट की गई है।

 

#BJP-Congress

Source : Agency

पाठको की राय