Tuesday, October 20th, 2026

भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव इंदौर के महापौर बनने की ओर बढ़े

इंदौर
इंदौर में महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को मतगणना के 28वें चक्र के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला पर 1.31 लाख वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । इसके साथ ही, भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इंदौर में कांग्रेस के मौजूदा विधायक शुक्ला के खिलाफ भार्गव की जीत लगभग पक्की हो गई है।

गौरतलब है कि इंदौर में भाजपा ने जोखिम लेते हुए महापौर पद के लिए भार्गव के रूप में एकदम नये चेहरे पर दांव लगाया था।  
    
महापौर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपने नाम की अधिकृत घोषणा से महज दो घंटे पहले, भार्गव ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के अतिरिक्त महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था और चुनावी राजनीति में पहला कदम रखा था।  भार्गव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय तौर पर जुड़े रहे हैं।

 

#BJP Pushyamitra Bhargava

Source : Agency

पाठको की राय