Wednesday, October 21st, 2026

भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची की प्रचार सामग्री जब्त

रायपुर/मरवाही.

मरवाही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची के प्रचार सामग्री लदे वाहन को मरवाही तहसीलदार ने जब्त किया है। पार्टी द्वारा वाहन चुनाव में लगने की कोई अनुमति नहीं ली गई थीं, वाहन समेत प्रचार सामग्री जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दिया गया है। निर्वाचन आयोग के शख्त निर्देश के बावजूद भी राजनीतिक पार्टियां बिना अनुमति के वाहनों का बेखौफ होकर चुनाव कार्य एवं प्रचार सामग्री को परिवहन और प्रचार कार्य में लगा रखा है।

ऐसे ही एक वाहन की सूचना  एफएसटी टीम मरवाही तहसीलदार को लगी जो कोटमी में से गुल्लीडांड की ओर से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार सामान एवं झंडा बैनर लेकर मरवाही आ रही थी। जिसकी सूचना जब एफ एस टी टीम ने उक्त वाहन  को रोक अनुमति के चुनाव प्रचार अभियान सामग्री के वितरण कार्य में लगा रखा है तहसीलदार रवि भोजवानी ने दानीकुंडी के पास उक्त वाहन को रोककर पड़ताल की तो राजनीतिक दल का चुनाव प्रचार सामग्री झंडे बैनर आदि उक्त वाहन में पाए गए। जिस पर चुनाव प्रचार में लगने की अनुमति नहीं ली गई थी जिसके तहत  प्रचार सामग्री को जब्त कर ली गई।

 

#Campaign material sent

Source : Agency

पाठको की राय