Monday, October 19th, 2026

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन कर टीएमसी मंत्री गिरी का पुतला फूंका

धार
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के मंत्री अखिल गिरी द्वारा हाल ही में तेलंगाना की सभा मे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ज़ी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के मार्गदर्शन में भाजपा धार नगर द्वारा विरोध प्रदर्शन कर  स्थानीय मोहन टॉकीज चौराहा पर पुतला फूंका गया भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने कहा कि देश के महामहिम  द्रोपदी मुर्मू पर उनकी  वेशभूषा और रंग रूप को लेकर उनका मजाक  उड़ाया और जनजातीय समाज को अपमानित करने का काम किया है इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी का भारतीय जनता पार्टी  कड़ी निंदा करते हूए  भारत सरकार से  कठोर कार्यवाही की मांग करती है  विरोध प्रदर्शन में  भाजपा नेता मनोज ठाकुर विवेक गौड़ विधायक प्रतिनिधि शिव पटेल अजजा मोर्चा अध्यक्ष विजय बारिया अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक डामोर लक्ष्मण पटेल रवि कटारे  अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनमचंद फकीरा  महामंत्री  पुरुषोत्तम चौहान राजेश डाबी पार्षद मनीष प्रधान हुकुम लश्करी  राकेश दुर्गेश्वर,लाखन सिंह नवासा,  बालकृष्ण चावड़ा ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार लक्की अरोरा अनिल गेहलोत छगन परमार कैलाश पिपलोदीया रॉकी आहूजा भय्यूराम सन्नी होड़ा हेमेंद्र बोरदीया, संजय मकवाना चंचल पलोदीया  गौरव जाट युवा मोर्चा अध्यक्ष करण पटेल पर्वतसिंह सूर्यवंशी  जसप्रीतसिंह डंग चेतन बोराडे  लक्ष्मीनारायण नायक नंदन चौहान नवदीप सिंह चौहान अमित शर्मा साबीर खान धर्मेंद्र चौहान रवि वर्मा चेतन शर्मा चेतन राठौड़ विजय सिंह चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय