Monday, October 26th, 2026

भाजपा 13 नगर निगम के लिए महापौर पद के प्रत्‍याशियों का ऐलान किया

भोपाल
 भारतीय जनता पार्टी ने लंबी माथापच्‍ची और कोर ग्रुप की कई दौर की बैठकों के बाद आखिरकार नगरीय निकाय चुनाव में 16 में से 13 नगर निगम के लिए महापौर पद के प्रत्‍याशियों का ऐलान कर दिया। इंदौर, रतलाम और ग्‍वालियर में महापौर पद के प्रत्‍याशियों के लिए पार्टी के भीतर अब भी एकराय नहीं बना पाई है। लिहाजा उक्‍त तीनों नगर निगम के लिए प्रत्‍याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी। राजधानी भोपाल में पार्टी ने मालती राय को महापौर पद का प्रत्‍याशी बनाया है। जबलपुर में डॉ जितेंद्र जामदार के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है। इसे अलावा कटनी से ज्‍योति दीक्षित, छिंदवाड़ा से अनंत धुर्वे, खंडवा से अमृता यादव को पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा मुरैना से मीना जाटव, सागर से संगीता तिवारी, रीवा से प्रबोध व्‍यास, सतना से योगेश ताम्रकार, सिंगरौली से चंद्रप्रताप विश्‍वकर्मा, बुहरानपुर से माधुरी पटेल, उज्‍जैन से मुकेश टटवाल और देवास से गीता अग्रवाल भाजपा की ओर से महापौर पद की प्रत्‍याशी होंगी।

ये है प्रत्‍याशियों की सूची

भोपाल - मालती राय

जबलपुर - डा. जितेंद्र जामदार

उज्जैन - मुकेश टटवाल

देवास - गीता अग्रवाल

मुरैना- मीना जाटव

सागर - संगीता तिवारी

रीवा - प्रबोध व्यास

सतना - योगेश ताम्रकार

सिंगरौली - चंद्रपाल विश्वकर्मा

कटनी - ज्योति दीक्षित

छिंदवाड़ा - अनंत धुर्वे

खंडवा - अमृता यादव

बुरहानपुर - माधुरी पटेल

 

#महापौर पद

Source : Agency

पाठको की राय