Friday, October 23rd, 2026

संदेशखाली पर वायरल वीडियो से BJP पर फिर लटकी तलवार, प्रदर्शन के लिए 70 महिलाओं को पैसे देने का दावा

संदेशखाली/कोलकाता.

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के कथित उत्पीड़न का मामला चर्चा में है। भाजपा एक तरफ सच को दबाने के आरोप लगा रही है को दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने विपक्षी पार्टी भाजपा पर झूठ फैलाने के आरोप लगाए हैं। अब इस मामले में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

दरअसल, वीडियो में एक स्थानीय भाजपा नेता को यह कहते सुना जा सकता है कि 70 से अधिक महिलाओं को टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दो- दो हजार रुपये दिए थे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 45 मिनट वाले वीडियो में संदेशखाली मंडल के अध्यक्ष गंगाधर कयाल जैसे दिखने वाला एक शख्स यह बात कह रहा था। कयाल ने ही इससे पहले एक अन्य कथित क्लिप में कहा था कि दुष्कर्म के आरोप मनगढ़ंत हैं। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की कोई पुष्टि नहीं है।

शनिवार रात वायरल हुआ वीडियो
नया वीडियो शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कयाल को कहते सुना गया कि शेख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए 70 महिलाओं को दो-दो हजार रुपये दिए गए थे। उन्होंने आगे कहा, 'हमें 50 बूथों के लिए ढाई लाख रुपये नकद की जरूरत होगी, जहां 30 फीसदी प्रदर्शनकारी महिलाएं होंगी। हमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछडे़ वर्गों के लोगों को रुपये देकर खुश रखना होगा। किसी भी स्थिति में पुलिस महिलाओं के सामने आगे आकर खड़ी हो जाएंगी।'

 

#Claim money#Sandeshkhali#BJP

Source : Agency

पाठको की राय