Monday, October 19th, 2026

बिस्किट बर्फी

सामग्री

7-8 पारले जी बिस्किट
दो पके हुए केले
एक चौथाई कप चीनी
8-10 भुने हुए काजू
8-10 बारीक कटा पिस्ता
चुटकी भर इलायची पाउडर
दो चम्मच घी

विधि
- बनाना बिस्किट बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में दो चम्मच घी गर्म करें। जब यह हल्का गर्म हो जाए तो इसमें पारले जी बिस्किट डालकर सुनहरा होने तक के लिए इसे फ्राई कर लें।

- इसे एक बाउल में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।

- दूसरी ओर एक मिक्सी के जार में दो पके हुए केले लीजिए और इसकी प्यूरी बना लीजिए।

- अब जिस कढ़ाई में हमने बिस्किट फ्राई किए थे, उसी कढ़ाई में आप केले के मिश्रण को डाल दें और इसे 10 से 12 मिनट तक अच्छी तरह से भून लें। आप देखेंगे कि केले का रंग थोड़ा बदल जाएगा और ये गाढ़ा हो जाएगा।

- इसी के साथ मिक्सी के जार में बिस्किट को डालकर इसका बारीक पाउडर बना लें और इस बिस्किट के पाउडर को केले वाले मिश्रण में मिला दें।

- जब ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इसमें एक चौथाई कप चीनी साथ ही अपने पसंद के ड्राई फ्रूट जैसे- भुने हुए काजू, बादाम, पिस्ता डालें और चुटकी भर इलायची पाउडर भी डालें।

- सभी सामग्री को आपस में मिला लें और 4 से 5 मिनट तक भून लें। गैस को बंद कर दें।

- अब इस मिश्रण को पहले से ग्रीस की हुई टिन में डालें और बर्फी के मिश्रण को सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें।

- जब यह अच्छी तरह से जम जाए तो उसके चौकोर टुकड़े काटकर इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर आप स्टोर कर लें और जब आपके गेस्ट आए तो आप उन्हें इस लाजवाब बर्फी का स्वाद चखाएं।

 

Source : Agency

पाठको की राय