Sunday, October 25th, 2026

बीरगांव नगर पालिका जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त

रायपुर
छत्तीसगढ़ जिला योजना समिति निर्वाचन अधिनियम 1995 के नियम 4 के अनुसरण में तथा संशोधित अधिनियम 2001 के द्वारा रायपुर जिले के जिला योजना समिति के लिए निर्धारित सदस्यों की संख्या में से 1 सदस्य के निर्वाचन जिले के नगरीय निकाय बीरगांव के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किए जाने हेतु अधिसूचना जारी की गई हैै। जिला योजना समिति निर्वाचन नियम 1995 के नियम (8) के तहत अनुविभागीय अधिकारी देवेन्द्र पटेल को जिला योजना समिति के निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। पीठासीन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति के निर्वाचन सम्पन्न होगा।

 

#Birgaon Municipality

Source : Agency

पाठको की राय