Tuesday, October 20th, 2026

Go First के विमान से टकराया पक्षी, डायवर्ट की गई फ्लाइट

चंडीगढ़
 अहमदाबाद से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। DGCA के अनुसार, Go First की फ्लाइट ने 4 अगस्त को अहमदाबाद से चंडीगढ़ के लिए उड़ाने भरी थी, लेकिन इसमें पक्षी टकराने के बाद इसे अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया है। इसकी फ्लाइट संख्या G 8911 है। इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

इससे पहले भी जून महीने में पटना से दिल्ली और दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। इन दोनों विमानों में भी पक्षी टकराने के बाद तकनीकी समस्या आ गई थी। उड़ाने के कुछ देर बाद ही दोनों विमानों को लैंड करवाना पड़ा था। यहीं नहीं इनमें से एक विमान के इंजन में आग भी लग गई थी, लेकिन गनीमत रही की किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

वहीं, मंगलवार को विमानन कंपनी ‘गो फर्स्ट' की एक कार दिल्ली हवाईअड्डे पर मंगलवार को ‘इंडिगो' के ‘ए320नियो' विमान के नीचे आ गई थी, हालांकि उसके ‘नोज व्हील' (आगे के पहिये) से टकराने से बाल-बाल बच गई। सूत्रों ने बताया कि विमान मंगलवार सुबह ढाका (बांग्लादेश की राजधानी) के लिए रवाना होने के लिए तैयार था, तभी विमानन कंपनी ‘गो फर्स्ट' की एक कार उसके नीचे आ गई, हालांकि वह ‘नोज व्हील' से टकराने से बाल-बाल बच गई। विमानन उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमानन कंपनी ‘इंडिगो' के विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

 

#Go First

Source : Agency

पाठको की राय