Friday, October 23rd, 2026

एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्टों से मिले बिन्नी और शाह

नई दिल्ली.

एशियन गेम्स 2023: भारतीय दल ने एशियाई खेलों के 19वें सीजन में इतिहास रच दिया। भारत ने एशियन गेम्स का अब तक का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और कल 107 पदक जीते। इसी क्रम में मंगलवार को बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी और बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह भारतीय दल के गोल्ड मेडलिस्ट से नई दिल्ली में मिले। बता दें कि भारत ने एशियाई गेम्स 2023 में 28 गोल्ड मेडल, 38 सिल्वर मेडल और 41 ब्रॉन्ज मेडल जीते। मेडल टेली में भारत चौथे नंबर पर रहा।

भारतीय दल से मिले पीएम मोदी
इससे पहले मंगलवार को ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल से मिले। पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को अधिक सफलता हासिल करने के उनके प्रयास में हर संभव मदद का भरोसा दिया और विश्वास भी दिलाया। पीएम मोदी ने कहा कि देश एशियाई खेलों के अगले सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसके अलावा, पीएम में भारतीय दलों को पेरिस ओलंपिक की तैयारी करने के लिए कहा।

पहले स्थान पर रहा चीन
दूसरी ओर चीन ने 201 गोल्ड मेडल, 111 सिल्वर मेडल और 71 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पहले स्थान पर रहा। चीन ने एशियाई गेम्स 2010 में जुटाए गए 199 गोल्ड मेडल के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया। दूसरी ओर जापान 52 स्वर्ण पदक, 67 रजत पदक और 69 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया रहा जिसे एशियन गेम्स 2023 में 42 स्वर्ण पदक, 59 रजत पदक और 89 कांस्य पदक जीता।

 

#Binny

Source : Agency

पाठको की राय