Saturday, October 24th, 2026

बीमा भारती ने किया नामांकन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, इधर-पप्पू यादव के समर्थन में आए साधू मामा

पूर्णिया.

पूर्णिया लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। वह नामांकन करने समाहरणालय पहुंचीं। डीएम के सामने वह अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। समाहरणालय पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। लालू प्रसाद के समर्थन में नारेबाजी की। लालू यादव के साले साधु यादव लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर सकते हैं. इस बात के संकेत उन्होंने दिए हैं.

जब उनसे सवाल किया कि क्या वह चुनाव लड़ने जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि अभी हम इस बारे में नहीं बोल पाएंगे, लेकिन अभी समय है. हम प्रयास करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने पूर्णिया सीट पर कहा कि पप्पू यादव के साथ गलत हुआ है. पप्पू यादव मेहनत करते आए हैं, लेकिन जानबूझ ऐसे लोगो को महागठबंधन उतार रही है, जो डमी कैंडिडेट हैं. पप्पू यादव का सवाल नहीं है. कांग्रेस जब पप्पू यादव को मिला रही थी, तो उसे टिकट देना चाहिए था. ये कांग्रेस और आरजेडी के बीच का मामला है. लोकसभा चुनाव को प्रचार-प्रसार अभियान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अंदर दो बार बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चार अप्रैल को जमुई में आएंगे। इसके बाद फिर सात अप्रैल को नवादा में अपने प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। नवादा और जमुई में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इधर, पूर्णिया लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। वह नामांकन करने समाहरणालय पहुंचीं। डीएम के सामने वह अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। समाहरणालय पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। लालू प्रसाद के समर्थन में नारेबाजी की।

इधर, भाजपा से टिकट कटने के बाद सांसद छेदी पासवान और चिराग पासवान की पार्टी छोड़ने वाले पूर्व सांसद अरुण कुमार टिकट के इंतजार में दिल्ली में बैठे हुए हैं। दोनों नेता कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। छेदी पासवान सासराम से और अरुण कुमार महाराजगंज से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। दोनों नेता कांग्रेस की ओर से सिंबल मिलने का इंतजार कर रहे।

 

#Sadhu yadav support

Source : Agency

पाठको की राय